सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
89 दिन पहले 316 मिनट पढ़ें
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

दंतेवाड़ा।जिला पंचायत दंतेवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने मंगलवार कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में उन्होंने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जिले के प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारंभ करने को कहा। बैठक में मानवाधिकार आयोग से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर विशेष चर्चा करते हुए सीईओ ने कहा कि विपश्यना प्रशिक्षण प्राप्त अधीक्षक विद्यालयों एवं छात्रावासों के बच्चों को ध्यान एवं मानसिक एकाग्रता की मूलभूत जानकारी प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालयों में प्रार्थना के दौरान अतिरिक्त पांच मिनट ध्यान (मेडिटेशन) के लिए निर्धारित करने के निर्देश भी दिए। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को आवारा मवेशियों तथा आवारा कुत्तों की समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।वहीं कोटपा अधिनियम के अंतर्गत स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में संचालित तंबाकू एवं धूम्रपान सामग्री की दुकानों पर कार्रवाई करने तथा आवश्यकतानुसार जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया। सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त लंबित आवेदनों एवं प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए सीईओ ने सभी विभागों को गंभीरता से कार्य करने को कहा। बैठक में जिले में वितरित वन अधिकार मान्यता पत्रों की स्थिति, ग्रामीण एवं नगरीय निकायों की प्रगति तथा विभिन्न विकास कार्यों,बस्तर मुन्ने पोर्टल में की जा रही प्रविष्टियों एवं उनकी प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई। इसके अलावा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अटल डिजिटल सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली, बालिका शौचालय निर्माण, बी-1 वितरण एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति की भी सीईओ ने अद्यतन जानकारी चाही । स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान गर्भवती माताओं की नियमित जांच, आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) निर्माण, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की निगरानी तथा मानसून के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश के साथ साथ । उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश उपचार हेतु आवश्यक एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता एवं परीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पूर्व में संवेदनशील रहे क्षेत्रों की पहचान कर विशेष स्वास्थ्य निगरानी तथा एनआरसी केंद्रों में बच्चों की समुचित देखभाल के निर्देश दिए। बैठक में पंजीकृत भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार तथा असंगठित श्रमिकों के पंजीयन कार्य में तेजी लाने, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अत्यधिक जर्जर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवनों की सूची तैयार कर आवश्यक प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7