सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर में किया दुग्धाभिषेक

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
48 दिन पहले 192 मिनट पढ़ें
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था

आरंग। सावन माह के प्रथम सोमवार पर आरंग नगर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन, जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र एवं पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। नगर के ऐतिहासिक बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने परिवार सहित भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूरे नगर में सावन के प्रथम सोमवार को लेकर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7