सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

सीईओ जिला पंचायत ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति का किया अवलोकन

सीईओ जिला पंचायत ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति का किया अवलोकन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 133 मिनट पढ़ें
सीईओ जिला पंचायत ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति का किया अवलोकन

राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने ग्राम पंचायत पार्रीखुर्द का भ्रमण कर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित किए जा रहे सोलर प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। सीईओ श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलर प्लांट स्थापना से संबंधित प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीईओ श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने ग्राम पंचायत भर्रेगांव स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक का अवलोकन किया। उन्होंने बैंक में लंबित एक आवेदन सहित अन्य लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली और प्रकरणवार समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों से संबंधित प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7