सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

सुकमा: करोड़ों का धान खुले में सड़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश पर पार्टी ने किया निरीक्षण

निरीक्षण में सही मिली सोशल मीडिया की खबर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
86 दिन पहले 363 मिनट पढ़ें
सुकमा: करोड़ों का धान खुले में सड़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश पर पार्टी ने किया निरीक्षण

सुकमा। जिला मुख्यालय सुकमा के नजदीकी धान संग्रहण केंद्र में करोड़ों रुपए की लागत का धान खुले में रखे जाने और सड़ने की खबरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा के आदेशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी की टीम नगर कांग्रेस कमेटी की टीम नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष पार्षद ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, निरीक्षण में सही मिली सोशल मीडिया की खबर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस पदाधिकारियों की टीम धान संग्रहण केंद्र पहुंची। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वास्तव में करोड़ों रुपए कीमत का हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है। बारिश और नमी के कारण बड़ी मात्रा में धान खराब हो चुका है और सड़ने लगा है। ये पदाधिकारी रहे मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश पर निरीक्षण करने गई टीम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष, विधायक प्रतिनिधि और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने धान की हालत देखकर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों की मेहनत की कमाई और शासन की करोड़ों की संपत्ति यूं बर्बाद हो रही है। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि धान संग्रहण केंद्र में पर्याप्त गोदाम और सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। समय रहते धान का उठाव और भंडारण नहीं किया गया, जिससे करोड़ों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और बचे हुए धान को सुरक्षित स्थान पर रखने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी किसानों के हित में आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगी ।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट9