सभी ख़बरें
शिक्षा📍 सुकमा

सुकमा जवाहर नवोदय विद्यालय में 2वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुकमा।आज शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा में 2वीं बटालियन, केंद्र

2वीं बटालियन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने लिया भाग, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

R
R S Saini
वरिष्ठ संवाददाता
57 दिन पहले 274 मिनट पढ़ें
सुकमा जवाहर नवोदय विद्यालय में 2वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  सुकमा।आज शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा में 2वीं बटालियन, केंद्र

सुकमा जवाहर नवोदय विद्यालय में 2वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुकमा।आज शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा में 2वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमांडेंट कमलेश कुमार के नेतृत्व में राजेश कुमार, सहायक कमांडेंट तथा निरीक्षक राजेन्द्र खरवाल ने विद्यालय के प्राचार्य बलराम जाटव सहित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर 500 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कराया। इस अवसर पर श्री राजेश कुमार, सहायक कमांडेंट ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने. उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की अमूल्य धरोहर ही नहीं, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु एवं आने वाली पीढ़ियों क सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। उन्होंने बच्चों से प्रत्येक वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाने तथा उसकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया तथा पर्यावरण सरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यालय परिवार ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। विद्यालय के प्राचार्य ने 2वीं बटालियन, सीआरपीएफ की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 2वीं बटालियन, सीआरपीएफ द्वारा समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह वृक्षारापण कार्यक्रम समाज में हरित वातावरण के निर्माण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7