सभी ख़बरें
सामान्य📍 सुकमा

सुकमा में विकास कार्यों और योजनाओं की गति तेज

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने दिए कड़े निर्देश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
19 दिन पहले 145 मिनट पढ़ें
सुकमा में विकास कार्यों और योजनाओं की गति तेज

सुकमा/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर श्री अमित कुमार की अध्यक्षता और जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर की उपस्थिति में मंगलवार को आयोजित इस बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं और अभियानों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे। *जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और स्वास्थ्य योजनाओं पर जोर* बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आमजन की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले में आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड तथा टीबी मुक्त पंचायत अभियान के लक्ष्यों को तेजी से पूरा करने की कार्ययोजना बनाई गई।अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि बच्चों के जन्म के तुरंत बाद अस्पताल परिसर में ही जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएं। *छात्रावासों में स्वच्छता, सुरक्षा और शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ाव* छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने कड़े निर्देश जारी किए। छात्रावासों में आरओ पेयजल, प्रत्येक बच्चे के लिए अलग गिलास, स्वच्छ भोजन, शौचालयों की नियमित सफाई और मच्छरों से बचाव के लिए नेट व मच्छरदानी की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे' के संकल्प को दोहराते हुए शाला त्यागी (ड्रॉपआउट) और अप्रवेशी बच्चों को चिन्हित कर ब्रिज कोर्स के जरिए मुख्यधारा में लाने तथा आगामी शिक्षा सत्र की तैयारियों की समीक्षा की गई। *अधोसंरचना विकास और नवाचारों को समयबद्ध पूरा करने का लक्ष्य* जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जगरगुंडा एजुकेशन सिटी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और विभिन्न ग्रामों में निर्माणाधीन 'सुशासन परिसर' के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साइंस पार्क में नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया, आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण तथा आधार संबंधी कार्यों में गति लाने पर विशेष बल दिया गया। कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में गुणवत्तापूर्ण विकास को गति मिल सके।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7