सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

सुदूर वनांचल में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी की जनचौपाल

हिरोली, कड़मपाल और मदाडी के दौरे में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; मौके पर ही समस्याओं का समाधान, दिव्यांगों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को मिली त्वरित राहत

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
66 दिन पहले 226 मिनट पढ़ें
सुदूर वनांचल में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी की जनचौपाल

दंतेवाड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम पंचायत हिरोली, कड़मपाल एवं मदाडी का व्यापक दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर प्रशासनिक संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का उदाहरण प्रस्तुत किया। दौरे के दौरान मुड़ामी ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े पात्र हितग्राही तक बिना किसी बाधा के लाभ पहुंचाना है। दिव्यांगजनों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कई दिव्यांगजनों ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाणपत्र नहीं बनने के कारण वे विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर निर्देश किया गया स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग की टीम ने बिना विलंब दिव्यांगजनों को जिला अस्पताल पहुंचाकर उनके दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी, जिससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ। दिव्यांग बालक की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई दौरे के दौरान एक दिव्यांग बालक विनय कुमार की शिक्षा का विषय सामने आने पर मुड़ामी ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए उसका प्रवेश सक्षम विद्यालय, जावंगा में सुनिश्चित कराने को कहा शिक्षा विभाग ने तत्काल दिव्यांग बालक सक्षम विद्यालय जावंगा के दाखिला करवाया । बुजुर्ग महिला का घर पहुंचकर कराया गया ई-केवाईसी ग्राम पंचायत कड़मपाल में आग से झुलसकर चलने-फिरने में असमर्थ एक बुजुर्ग महिला श्रीमति बोदे से मुलाकात के दौरान यह जानकारी मिली कि ई-केवाईसी नहीं होने के कारण वे महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उनका ई-केवाईसी पूर्ण कराया। कुछ ही समय में प्रक्रिया पूरी होने से महिला के लिए शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का रास्ता खुल गया। ग्रामीणों की मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, राशन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं और मांगों से जिला पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया। मुड़ामी ने सभी विषयों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए दौरे के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुकालू मुंडामी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुमित भदौरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोरी, सरपंच राजू, क्षेत्र के विभिन्न सरपंचगण, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7