सभी ख़बरें
राजनीति📍 दुर्ग

सुपेला रावणभाटा में चला निगम का बुलडोजर, लोगों ने लगाया निगम का पर पक्षपात का आरोप

अतिक्रमण पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है।

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
68 दिन पहले 344 मिनट पढ़ें
सुपेला रावणभाटा में चला निगम का बुलडोजर, लोगों ने लगाया निगम का पर पक्षपात का आरोप

भिलाई : सुपेला के रावणभाटा क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां दुकानदारों ने नाली के ऊपर कब्जा कर सड़क तक दुकानें लगा रखी थी। जैसे ही निगम का अमला कार्रवाई के लिए पहुंचा भारी बवाल मच गया। दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया और निगम पर पक्षपात का आरोप लगाया। इस बीच निगम के अफसर समझाइश भी देते रहे। विवाद बढ़ने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। बता दें सुपेला रावण भाटा क्षेत्र में कई सारे बुक स्टॉल हैं। यहां सड़क किनारे छोटी-छोटी ठपरी नुमा दुकानें भी हैं। मंगलवार को भिलाई निगम का तोड़ूदस्ता पहुंचा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। मंगलवार होने के कारण मुख्य बाजार की कई दुकानें बंद रही। वहीं रावणभाटा क्षेत्र के दुकानदार अपनी दुकानों को समेटने लगे। इससे पहले की निगम का बुलडोजर चले लोगों ने स्वेच्छा से कब्जा हटा लिया। वही कुछ दुकानों पर कार्रवाई के दौरान विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। लोगों का आरोप है कि निगम द्वारा टारगेट कर दुकानों को तोड़ा जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि सड़क किनारे बनी दुकानें अतिक्रमण की श्रेणी में आती हैं, तो कार्रवाई सभी पर समान रूप से होनी चाहिए। उनका आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों की दुकानों को जानबूझकर छोड़ दिया गया, जबकि अन्य दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। विरोध कर रहे लोगों ने अफसरों को घेर लिया और नगर निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। तनाव को देखते हुए निगम को कार्रवाई रोकनी भी पड़ी। जोन आयुक्त दीपक कोसरिया भी लोगों को समझाते रहे। उन्होंने बताया कि यहां पर कई दुकानदारों ने अपनी दुकान नाली के ऊपर बना रखी है। जिसके कारण सफाई नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए नाली पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11