सभी ख़बरें
खेल📍 कांकेर

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ सद्भावना फुटबॉल मैच आयोजित

नागरिक इलेवन ने पेनल्टी शूटआउट में 6-4 से दर्ज की रोमांचक जीत

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
33 दिन पहले 194 मिनट पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ सद्भावना फुटबॉल मैच आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर, 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांकेर के नवनिर्मित बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम में आज नागरिक इलेवन एवं कलेक्टर इलेवन के बीच सद्भावना फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में नागरिक इलेवन ने पेनल्टी शूटआउट में कलेक्टर इलेवन को 6-4 से पराजित कर जीत दर्ज की। नागरिक इलेवन की कप्तानी कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने की, जबकि कलेक्टर इलेवन की कप्तानी कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने संभाली। मैच के पहले हाफ में नागरिक इलेवन के अभिषेक, अजीम और ऋषि ने एक-एक गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में कलेक्टर इलेवन ने शानदार वापसी करते हुए डॉ. किशोर, यशरफ पोटाई और ऋषि कुमार के गोल की बदौलत स्कोर 3-3 के अंक के साथ बराबर कर दिया। अतिरिक्त समय में नागरिक इलेवन के मुकेश और कलेक्टर इलेवन के सौरभ ने एक-एक गोल किया। अतिरिक्त समय के बाद भी मुकाबला बराबरी पर रहने के कारण पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें नागरिक इलेवन ने 6-4 से जीत हासिल की। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव कुमार टामक ने खिलाड़ियों और उपस्थित खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मैच का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों के बीच परस्पर आपसी सद्भाव, सहभागिता और एकता स्थापित करना है। व्यक्तिगत पुरस्कार गोल्डन बूट: अभिषेक, नागरिक इलेवन — सर्वाधिक 5 गोल बेस्ट गोलकीपर: संतानू, कलेक्टर इलेवन युवा खिलाड़ी: आराध्य ठाकुर एवं गौरव यादव, नागरिक इलेवन मैच में रेफरी की भूमिका सतीश यादव , जबकि पप्पू और रजत ने सहायक रेफरी के रूप में जिम्मेदारी संभाली। मैच की कमेंट्री संजीत श्रीवास्तव, कुशलानंद गजबल्ला और लोकेश साहू ने की। इस अवसर पर कांकेर विधायक श्री नेताम सहित श्री महेश जैन, श्री अरुण कौशिक, श्री पप्पू मोटवानी, कलेक्टर श्री क्षीरसागर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव टामक, सीजेएम श्री भास्कर मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, डॉ. लोकेश देव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद, श्री आबिद खान, श्री भूषण शर्मा, श्री संजय जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7