सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी एलिगेंस ने अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के बच्चों को कान की मशीन का किया गया वितरण

स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी एलिगेंस ने अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के बच्चों को कान की मशीन का किया गया वितरण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
32 दिन पहले 153 मिनट पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी एलिगेंस ने अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के बच्चों को कान की मशीन का किया गया वितरण

रायपुर। अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल राजेन्द्र नगर में रोटरी एलिगेंस ने झंडा रोहन करने के उपरांत 2 बच्चों को उच्च स्तरीय कान की मशीन भेंट की ताकि बच्चे सुनने लगे। जो बच्चे सुन पाते हैं वो बोलना भी शुरू कर देते हैं। 75 बच्चों में से लगभग 40 बच्चों को कान की मशीन अलग अलग दान दाताओं द्वारा प्रदान करने के चलते अपने काम तेजी से करने में बच्चे अब सक्षम हो रहे हैं।रोटरी एलिगेंस की महिला टीम ने बच्चों को कम्प्यूटर सिखाने के लिए अपनी सेवा देने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में रोटरी एलिगेंस की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की सेवा करना नारायण सेवा के बराबर है।इनके सानिध्य बहुंत कुछ सीखने को मिलता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने रोटरी एलिगेंस के सभी पदाधिकारियों को साधुवाद देते हुए कहा कि इस कान की मशीन से बच्चे न केवल सुन पाएंगे बल्कि ये अपने माता पिता के आने वाले दिनों में सहारा भी बनेंगे। पार्षद एवं जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी ने बच्चों के लिए खेलकूद की सामग्री प्रदान करने का आश्वासन दिया।संस्था के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बताया कि अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में बेटियों के शिक्षा और स्कील डेवलपमेंट का खासा ध्यान रखा जाता है ताकि ये आश्रित न होकर सहारा बने। कार्यक्रम का संचालन सीमा छाबड़ा क्वार्डिनेटर ने किया।उक्त अवसर पर अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के अलावा डॉ स्वाति अग्रवाल, शिवानी मिश्रा, ऋतु गुप्ता,विनय अग्रवाल, नेहा जैन,ऋतु अग्रवाल,राखी काबरा, शिखा बैद, संगीता नथानी संहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट3
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट3
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12