सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
30 दिन पहले 143 मिनट पढ़ें
सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर 21 अगस्त 2026/ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के सात प्रकरण में मृतक के परिजनों के लिए 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। कोयलीबेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम जिरामतरई निवासी संतलाल पोटाई की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण के उनकी पत्नी श्रीमती मनाय बाई पोटाई के लिए 25 हजार रूपए, ग्राम सुलंगी निवासी दीपक कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण उनके निकटतम परिजन गजरत उसेण्डी के लिए 25 हजार रूपए, ग्राम जिरामतराई निवासी गुलशन उसेण्डी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर पत्नी श्रीमती दिव्या उसेण्डी के लिए 25 हजार रूपए तथा जिरामतरई निवासी मनाउ राम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती राशिका आंचला के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह पखांजूर तहसील अंतर्गत ग्राम पीव्ही. 67 सत्यनगर निवासी बिट्टु सरकार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर पिता श्री जगदीश सरकार के लिए 25 हजार रूपए, ग्राम पीव्ही. 12 सुभाषनगर निवासी प्रेम साना की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके पिता श्री प्रभाष साना हेतु 25 हजार रूपए तथा ग्राम शुभपल्ली पखांजूर निवासी शिवप्रसाद कड़ियाम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण उनकी पत्नी श्रीमती ज्योति कड़ियाम के लिए 25 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11