सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

हंकारा में साहू समाज भवन में शेड निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न

रंजना साहू ने कहा—सामाजिक एकता और विकास के लिए मिलकर आगे बढ़ना जरूरी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
1 दिन पहले 95 मिनट पढ़ें
हंकारा में साहू समाज भवन में शेड निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न

धमतरी- धमतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हंकारा में साहू समाज भवन परिसर में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू के करकमलों से विधिवत वैदिक उच्चारणों के साथ पूजा अर्चना से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती जागेश्वरी साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी, ग्रामीण वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। भूमिपूजन के पश्चात मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने कहा कि समाज भवन किसी भी समाज की सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होता है, यहां होने वाले धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। शेड निर्माण से समाजजनों को कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधाएं मिलेंगी और भवन का बेहतर उपयोग हो सकेगा। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि समाजजनों की एकजुटता, सहभागिता और आपसी सहयोग से होती है। साहू समाज हमेशा सामाजिक समरसता, सेवा और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य के लिए समाजजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह भवन आने वाले समय में सामाजिक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा। श्रीमती रंजना साहू ने आगे कहा कि गांव और समाज का विकास तभी सार्थक होता है, जब विकास कार्यों में जनभागीदारी और सामाजिक सहयोग जुड़ा हो। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की दिशा में निरंतर कार्य करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने शेड निर्माण कार्य के लिए साहू समाज के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू ने कहा कि ग्राम हंकारा में साहू समाज भवन के शेड निर्माण की शुरुआत समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे सामाजिक आयोजनों में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी तथा विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार ग्राम पंचायत सरपंच डिगेश्वरी साहू ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपसरपंच अरमान खान, अश्वनी शर्मा, संरक्षक तोपसिंह साहू, अध्यक्ष महेंद्र साहू, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, सचिव मोहनलाल साहू, सह सचिव प्रहलाद साहू, कोषाध्यक्ष मुरली राम साहू, अंकेक्षक दशरथ साहू, गोरखनाथ साहू, राम चरण साहू, लीलाराम साहू, भगत राम साहू, राधेश्याम साहू, आनंदराम साहू, प्रेमीन साहू, प्रमिला साहू, बलभद्र साहू, जगत राम साहू, चित्रसेन साहू, सीताराम साहू, व्यास नारायण साहू, सोमनाथ साहू, धीरेंद्र साहू, गिरजा शंकर साहू, यशवंत साहू, कलीराम साहू, पुनीत राम साहू, परमेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुजन व मातृशक्तियां उपस्थित रहे

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10