हाईस्कूल गजराज कैंप में माँ सरस्वती व छ.ग. महतारी की मूर्ति का अनावरण,13 छात्राओं को वितरण की गई साइकिल
हाईस्कूल गजराज कैंप में माँ सरस्वती व छ.ग. महतारी की मूर्ति का अनावरण,13 छात्राओं को वितरण की गई साइकिल

किरंदुल।शासकीय हाई स्कूल कोड़ेनार क्रमांक 01 गजराज कैंप किरन्दुल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी माता जी की मूर्ति का अनावरण व पूजन कर की गई।कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत कुल 13 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।साइकिलों का वितरण नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, एल्डरमैन सुनीता साहू सुखदेव पोयम पार्षदगण,पालकगण के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल के प्राचार्य उमा ठाकुर,पुष्पा सिंह एवं शिक्षकगणों का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर माँ सरस्वती एवं छ.ग. महतारी की मूर्ति बनाने वाले कक्षा 7वीं के छात्र शांतनु चक्रवर्ती को नगर पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई और अनुशासन से ही अपने भविष्य को उज्जवल एवं सशक्त बनाया जा सकता हैं इसलिए उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने का संदेश दिया।



