सभी ख़बरें
सामान्य

4 वर्ष 7 माह से लंबित एनएमडीसी कर्मचारियों के पुनरीक्षित वेतनमान लागू किये जाने की घोषणा पर बस्तर सांसद का किया गया आभार

4 वर्ष 7 माह से लंबित एनएमडीसी कर्मचारियों के पुनरीक्षित वेतनमान लागू किये जाने की घोषणा पर बस्तर सांसद का किया गया आभार

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
37 दिन पहले 193 मिनट पढ़ें
4 वर्ष 7 माह से लंबित  एनएमडीसी कर्मचारियों के पुनरीक्षित वेतनमान लागू किये जाने की घोषणा पर बस्तर सांसद का किया गया आभार

किरंदुल. *खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल बचेली की मांग पर बस्तर सांसद माननीय श्री महेश कश्यप द्वारा केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री माननीय श्री एच.डी. कुमारस्वामी जी के समक्ष दिनांक 1 जनवरी 2022 से लंबित NMDC के पुनरीक्षित वेतनमान क़ो लागू किये जाने की मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए आज 13 अगस्त क़ो केंद्रीय इस्पात मंत्री जी द्वारा पुनरीक्षित वेतनमान लागू किये जाने की घोषणा की गई है। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध किरंदुल, बचेली एवं नगरनार इस्पात संयन्त्र के द्वारा माननीय बस्तर सांसद महोदय का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया गया है. अवगत हो कि भारतीय मजदूर संघ की मांग क़ो बस्तर सांसद महेश कश्यप नें गंभीरता से लेते हुए नई दिल्ली में केंद्रीय इस्पात मंत्री से अनेक बार मुलाक़ात किया था तथा एनएमडीसी कर्मचारियों की इस बहुप्रतीक्षित एवं महत्वपूर्ण मांग के लिए भारतीय मजदूर संघ के किरंदुल, बचेली के प्रतिनिधिमंडल क़ो भी इन अवसरों पर सीधे मुलाक़ात करवाते हुए पुरजोर तरीके से अपनी बातें रखी थी तथा बस्तर सांसद द्वारा लिखित में भी केंद्रीय इस्पात मंत्री के समक्ष मांग की गई थी. खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, राजेंद्र यादव शाखा बचेली के अध्यक्ष पूरन जायसवाल, सुभाषचंद्र एवं दोनों शाखाओं के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों नें इस महत्वपूर्ण घोषणा क़ो बस्तर सांसद महेश कश्यप की सक्रियता एवं उनके सार्थक प्रयासों की सुखद परिणीति करार देते हुए खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) की ओर से उनका कोटि कोटि आभार व्यक्त किया गया है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7