Breaking:
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: एसपी भावना पांडे ने जारी किया तबादला आदेश

धमतरी। जिले की कानून व्यवस्था को अधिक दुरुस्त और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडे ने जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) से लेकर आरक्षक स्तर के कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत कई थाना,चौकी में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे मैदान कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नवगठित साइबर थाने में संख्या बढ़ाई गई है। प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट की कवायद एसपी भावना पांडे द्वारा जारी इस थोक तबादला सूची को जिले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और फील्ड स्तर पर कसावट लाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



