सभी ख़बरें
सामान्य

TET की अनिवार्यता के विरोध में कुआकोण्डा में निकली न्याय पदयात्रा और रैली

सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति में TET की अनिवार्यता के विरोध में कुआकोण्डा में निकली न्याय पदयात्रा और रैली

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
28 दिन पहले 125 मिनट पढ़ें
TET की अनिवार्यता के विरोध में कुआकोण्डा में निकली न्याय पदयात्रा और रैली

Kirandul। शिक्षक साझा मंच के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई कुआकोण्डा द्वारा आज ब्लॉक मुख्यालय में न्याय पदयात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली में ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी मांगों एवं अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली के पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति तथा पदोन्नति में TET की अनिवार्यता सहित शासन के उन निर्णयों का विरोध किया गया, जिन्हें शिक्षक हितों के विरुद्ध माना जा रहा है। यह न्याय पदयात्रा जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रताप सिंह के सफल नेतृत्व में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षकों को सेवा सुरक्षा प्रदान करना शासन की जिम्मेदारी है। वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षकों के बीच भय का वातावरण बना हुआ है, जिसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों पर शासन को संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि बाद में बनाए गए किसी कानून अथवा नियम को पूर्व से सेवा में कार्यरत शिक्षकों पर लागू करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों को प्रभावित करने वाले ऐसे निर्णयों के खिलाफ प्रदेशभर के शिक्षक एकजुट हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। उन्होंने शासन के निर्णयों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक रूप से आगे बढ़ाने के लिए लामबंद हैं। प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान ने कहा कि यह सेवा सुरक्षा न्याय यात्रा पूरे प्रदेश में शासन के तानाशाहीपूर्ण आदेशों के विरोध में निकाली जा रही है। यदि शासन ने समय रहते शिक्षकों की मांगों और भावनाओं को गंभीरता से नहीं लिया, तो प्रदेशभर के शिक्षकों के व्यापक विरोध का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्रम में ब्लॉक कुआकोण्डा के सभी संकुलों से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल हुए। शिक्षकों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं न्यायपूर्ण मांगों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7